फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर, दोपहर में खिली धूप, सर्दी से राहत

Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में शीतलहर के चलते गर्म कपड़े लपेटकर स्कूटी पर बैठकर जाती युवती - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाए रखी। दोपहर में खिली धूप ने सर्दी से राहत देने का काम किया। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही, जबकि अधिकतम तापमान में .6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन बीते दो दिन से धूप निकलने के कारण कुछ हद तक राहत है। सोमवार को दिन में धूप रही थी। ऐसे में मंगलवार की सुबह कोहरा आने की पूरी आशंका थी और हुआ भी ऐसा ही। मंगलवार की सुबह जब लोग जगे तो घना कोहरा था। देहात में दृश्यता 50 से 60 मीटर तक थी, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद कोहरा ऊपर चढ़ता चला गया। सुबह दस बजे तक कोहरा आसमान में था। शीतलहर चल रही थी। उम्मीद नहीं थी कि मौसम खुलेगा, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे कोहरा छटना शुरू हुआ और हल्की धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे के बाद अच्छी धूप रही, जो शाम तक निकली।
शीतलहर भी हल्की पड़ी। ऐसे में सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिली। लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। न्यूनतम तापमान जो सोमवार को 06 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर फिर से 05 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान सोमवार के 15 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय कोहरा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें