फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू का डंक तेज हो गया

Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में डेंगू का डंक तेज हो गया है। हर तीसरे दिन डेंगू का नया केस सामने आ रहा है। अब तक डेंगू के 30 से अधिक मामले आ चुके हैं। इसी बीच जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन खराब हो गई है। खराब पार्ट कंपनी इंजीनियर ले गए, तब तक छोटे जंबो पैक से काम चलेगा।
लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। बदलते मौसम के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू, चिकनगुनिया, टायफाइड और वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां चिकनगुनिया शरीर को तोड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर डेंगू होने पर मरीज अस्पताल में भर्ती किए जा रहे हैं, प्लेटलेट्स गिर रही हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार के मरीजों की अस्पतालों में भरमार है। प्लेटलेट्स जंबो पैक के लिए मरीजों को निजी ब्लड बैंक या दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े, इसलिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफेरेसिस मशीन स्थापित हुई थी। करीब 15 दिन पहले मशीन शुरू हो गई थी, लेकिन अचानक एक पार्ट खराब होने से मशीन बंद हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से कंपनी को पत्र लिखा है। इसके बाद कंपनी इंजीनियर मशीन के खराब पार्ट ले गए। अब मरीजों को प्लेटलेट्स का जंबो पैक नहीं मिलेगा। पार्ट के ठीक होने पर ही मशीन चलेगी। ऐसे में मरीजों को जंबो पैक के लिए निजी ब्लड बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें