फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में डेंगू की दस्तक, युवती में हुई पुष्टि, विभाग की चिंता बढ़ी

Fri, 22 Aug 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखी दवाइयां।
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को डेंगू का पहला केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सुनहेटी खड़खड़ी निवासी युवती की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज एसबीडी जिला अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव के साथ लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी में डायरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही डेंगू का केस भी सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सुनहेटी खड़खड़ी निवासी 21 वर्षीय युवती को बुखार होने पर एसबीडी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। चिकित्सक ने युवती की हालत देखकर डेंगू की जांच कराई। बृहस्पतिवार को लैब से आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद एसबीडी जिला अस्पताल से मलेरिया विभाग को जानकारी दी गई। युवती के स्वास्थ्य को देखते हुए दवा देकर घर भेज दिया है, उसे अस्पताल में नहीं रखा गया है। वहीं, एसबीडी जिला अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड तैयार है। हर बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। साथ ही पर्याप्त दवा, स्टाफ को तैनात कर दिया। उधर, जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो डेंगू को काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें