फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन, तबादलों का विरोध

Sun, 21 Dec 2025 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
खानआलमपुरा यार्ड में तबादलो के विरोध में प्रदर्शन करते 
विज्ञापन
सहारनपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने तबादलों के विरोध में खानआलमपुरा यार्ड में प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर बिना किसी कारण चार रेलवे कर्मचारियों का बठिंडा स्थानांतरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया है, जो न तो सांविधानिक है और न ही कर्मचारी हित में। यूनियन की मांग है कि बिना कारण किए गए सभी तबादलों को तत्काल रद्द किया जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि चारों साथियों के तबादले रद्द नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव सुशील कुमार व पंकज सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्थानांतरण कार्रवाई पूरी तरह असांविधानिक है। रेलवे कर्मचारी नियमों के अनुसार काम करें। इस मौके पर विजय कुमार, इसराइल राणा, किरोड़ी लाल मीणा, प्रशांत, परमजीत सिंह, धर्मवीर, किशन, सार्थक जायसवाल, राजकुमार, हेमंत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें