सहारनपुर। टीसी पर काउंटर साइन को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष ने एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार को बताया कि कुछ लड़कियां रायवाला स्थित एक इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंची थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने बिना काउंटर साइन की टीसी के आधार पर दाखिला देने से मना कर दिया। इस संबंध में महानगर के महानगर अध्यक्ष गयूर आलम पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। इतना ही नहीं, अभिभावकों को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह आए हैं। चेतावनी दी कि यदि प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञान देने वालों में अमजद अली, केपी सिंह, अशोक सैनी, जितेंद्र गोरिया, मसरूर मुजाहिद, नदीम, महताब अली, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।