फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
गुरूद्वारा रोड रसोई गैस की बढी कीमतो को लेकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रसोई गैस की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गुरुद्वारा रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और इससे रसोई के साथ ही पूरे परिवार का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। रसोई गैस से लेकर जीवन के लिए जरूरी हर चीजें बेहद महंगी हो गई हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि उज्जवला योजना के नाम पर पूरे देश को भ्रमित करने के बाद केंद्र सरकार ने आम लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। इस दौरान संजीव कौशल, अशोक सैनी, गौरव वर्मा, सरदार हन्नी सिंह, जुबैर, चेतन लाल, अमित कांबोज, संदीप कुमार, गुलफाम मलिक, गुलशेर, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें