फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम में फेल छात्रों का विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
इस्लामिया डिग्री कॉलेज पर प्रदर्शन करते कॉलेज के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बीकॉम द्वितीय वर्ष में फेल हुए इस्लामिया डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पर छात्रों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मो. अली सऊद, मो. वसीम, विशाल कांबोज और मो. शाहवेज ने बताया कि कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं कराने और छात्रों को प्रोन्नत करने की बात शासन द्वारा कही गई थी। मगर सात सितंबर केे जारी किए गए परिणाम में 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों को फेल दर्शाया गया है। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों को उन विषयों में फेल किया है, जिनकी परीक्षाएं कोविड की वजह से हुई ही नहीं हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष है। इस संबंध में कॉलेज स्तर से कोई सही जवाब नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से छात्र और अधिक परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि सभी छात्रों को पास नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में मो. शारिक, मो. हसीब, सुबहान, इकरार, समीर, शाहरूख, शोबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें