- विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई करने की सिलसिला जारी रखते हुए विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को टपरी मार्ग पर दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाते हुए ध्वस्तीकरण कराया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शेखपुरा कदीम चौकी के पीछे टपरी मार्ग पर एक दो लोगों के द्वारा 15 बीघा भूमि को छोटे भूखंडों में विभाजित करते हुए कॉलोनी काटी जा रही है। इसी प्रकार टपरी मार्ग पर ही पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति के द्वारा करीब आठ बीघा भूमि को छोटे भूखंडों में विभाजित कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। टीम भेजकर दोनों कॉलोनियों में हुए सड़क और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कराया गया है। टीम में पीके शर्मा, सार्थक शर्मा, रोहित कुमार आदि शामिल रहे। आशीष कुमार का कहना है कि यदि लोग ध्वस्तीकरण या सील की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई निर्माण ना करें। क्योंकि सरकार और विभाग अवैध कॉलोनियों और निर्माण को लेकर सख्त है।