फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो अवैध काॅलोनियों में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अनधिकृत तरीके से विकसित की जा रही काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे एक निर्माण कार्य को भी सील किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मिशन कंपाउंड में मानचित्र के विपरीत कराए जा रहे निर्माण कार्य को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। उन्होंने बताया कि मिनी बाईपास ताहरपुर रजबहे निकट करीब 20 बीघा भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाने के लिए मिट्टी की फड़ तैयार कर अवैध रूप से प्लाटिंग करने का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा दिल्ली रोड पर लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था और मिट्टी का भराव कर भूमि को समतलीकरण कर भूखण्डों को बेचा जा रहा था। विकास प्राधिकरण की टीम ने दोनों अनधिकृत काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता शमीम अख्तर एवं सुधीर कुमार, मेट वैभव, मदनपाल, विजय बिष्ट, रिजवान अली और जेसीबी चालक सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें