फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों को मिले आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने डिप्टी कलक्टर पूरण सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को अन्य राज्यों की भांति सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान योजना या मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की निशुल्क सुविधा दी जाए। कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर लोकतंत्र सेनानी और आश्रित पत्नी को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने मासिक सम्मान राशि को बढ़ाने और उनके वारिसों को राजकीय सेवाओं, शिक्षा आदि में पांच प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कराने आदि मांग की। इस दौरान अध्यक्ष बलदेवराज जोशी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुंडीर, प्रेम सिंह, खुर्शीद, गजे सिंह, निसार सिद्दीकी, तासीन, राकेश कुमार गर्ग, अब्दुल गफूर, पद्म प्रकाश, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें