फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके बंद रखने की मांग

विज्ञापन
नानौता थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर तीन दिन ठेके बंद रखने की मांग
विज्ञापन

नानौता। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम व एसएसपी को संबोधित ज्ञापन थाना पुलिस को देकर संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के दौरान तीन दिन तक शराब के ठेके बंद रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन काई कदम नहीं उठाता है तो पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुद जनपद के ठेकों को बंद कराने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, विधानसभा सचिव गंगोह अनिल रावण आदि कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अधिकारी व एसएसपी सहारनपुर के नाम ज्ञापन थानाध्यक्ष सोवीर नागर को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि आगामी 26 से 28 फरवरी तक सहारनपुर के क्षेत्रों में गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते शासन प्रशासन तीन दिनों तक जिले के ठेके आदि की दुकानें बंद रखने के लिए कदम उठाए। यदि प्रशासन इसमें सहयोग नहीं करता है तो संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शराब के ठेकों को बंद करने के लिए आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुशील कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, अर्जुन, सागर, मोनू, विक्की आजाद, अंकित गौतम, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें