फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुकर्रम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन दिन पहले देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई मुकर्रम की मौत के मामले में परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे।
दरअसल, 17 फरवरी को रामनगर पठानपुरा निवासी मुकर्रम की देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर एक पैलेस से लौटते हुए मौत हो गई थी। उस पर पीछे से हमला किया था। इसके अलावा नदीम के साथ भी मारपीट की गई थी। उसके सिर में काफी चोट आई थी। मृतक के भाई अकरम का कहना है कि पुलिस ने 19 फरवरी को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, वह मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे है कि जो हाल मुकर्रम का हुआ है, तुम्हारा भी ऐसा ही होगा। ऐसे में परिवार के लोग दहशत में है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
सहारनपुर। नकुड़ थाना क्षेत्र निवासी ने एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर युवती को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि गांव का ही एक युवक उनके युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। रिश्तेदारों में फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन वहां भी नहीं होने की जानकारी मिली। उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें