डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी
- फोटो : SAHARANPUR
जीएसटी में सरलीकरण की मांग
सहारनपुर। जीएसटी में सरलीकरण करने सहित अन्य मांगों को लेकर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने डीएम अखिलेश सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी कर प्रणाली परेशानी का सबब बन रही है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने से पहले प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि जुलाई 2017 में व्यापारियों ने जीएसटी कर प्रणाली का स्वागत किया था। उम्मीद थी कि नई कर प्रणाली सरल होगी। जिसमें बिना किसी रुकावट के इनपुट टेक्स क्रेडिट मिलेगा। लेकिन जीएसटी अब छोटे व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आईटीसी, ई वे बिल और पेनल्टी के प्रोविजन में भी बदलाव किया जाए। इससे न सिर्फ व्यापारियों को फायदा मिलेगा बल्कि सरकार को भी अधिक राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि जीएसटी में बदलाव नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान विनीत कर्णवाल, राजीव फुटेला, संजय तिवारी, अनिल धारिया, वीरेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण गुप्ता, मुकेश सेठी, नवाब गुर्जर, भारत कर्णवाल, निखिल मित्तल, दीपक जैन, सुभाष धमीजा आदि मौजूद रहे।