फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला में साप्ताहिक मंगल बाजार लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला कपड़ा मार्केट में साप्ताहिक मंगल बाजार लगवाने को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के बेटे मोनिस रजा ने फड़ी एसोसिएशन के प्रधान मूसा कुरैशी और अन्य लोगों के साथ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार लगने शुरू हो गए हैं और नेहरू मार्केट में भी साप्ताहिक मंगल बाजार लग रहा है, लेकिन रायवाला कपड़ा मार्केट में अभी भी फड़ी वालों को मंगल बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिस कारण सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट है। मोनिस रजा ने बताया कि जिलाधिकारी ने दीपावली के बाद साप्ताहिक मंगल बाजार लगाने की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अली अहमद, पंकज, रवि कुमार, सुनील अरोड़ा, दानिश, उजैर, अनस अंसारी, शकील मलिक, अनीस अंसारी, मुकेश, सुभाष गोयल और सैय्यद हस्सान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें