हकीकत धरना स्थल अनिश्चित कालीन धरना देते छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर छात्र संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग उठाई।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. संजीव दुर्जन और गुर्जर आर्मी के संस्थापक चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में जनपद के छात्र इस बार छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं। उनकी शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा भी शासन से नहीं आया है, जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित है। धरने पर रोबिन सहगल, विवेक कुमार, संदीप गुर्जर, करण चौहान, सोनू चौधरी, वाशिल तोमर, अनीस प्रधान, राजपाल सिंह, सतीशचंद, किरणपाल, टिंकू, मैनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।