सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर से घंटाघर होते हुए गागलहेड़ी तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सहारनपुर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पूर्व विधायक राजीव गुंबर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार और सफर में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद पांच राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। इसके चलते नगर के बीच से होकर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अंबाला रोड की बड़ी नहर से गागलहेड़ी तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने स्टार पेपर मिल रोड पर बनने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण में तेजी लाने और इसे टपरी रेलवे क्रासिंग तक बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में परिवहन व्यवसाय शिफ्ट होने के बावजूद वहां अनेक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान अध्यक्ष ब्रित चावला, महासचिव ललित पोपली, सरदार पीपी सिंह, सरदार पुरुषोत्तम सिंह, मुकेश दत्ता, राजीव कालिया, संजय कक्कड़, सरदार गुरदीप सिंह बावा आदि मौजूद रहे। संवाद