फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में सीएम योगी बोले- प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे पीआईसीयू, ऑक्सीजन को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 17 May 2021 01:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में कहा ब्लैक फंगस के उपचार के लिए हर जनपद के कोविड-19 अस्पताल में स्पेशलिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। सीएम योगी ने कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में बच्चों के उपचार के लिए पीआईसीयू खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम ने जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड-19 के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। उधर, सीएम योगी के शहर में आने पर भोपा रोड और अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत पत्रकारों से कार्यक्रम की ब्रीफिंग की। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में है। तीसरी लहर के लिए भी पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। तीसरी लहर के आने से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में बच्चों के उपचार के लिए पीआईसीयू खोलने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक फंगस के उपचार के लिए हर जनपद के कोविड-19 अस्पताल में स्पेशलिस्ट की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है। कुछ विपक्षी ने यह किल्लत पैदा कर रखी थी। सीएम योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में चार प्लांट चल रहे हैं और ऑक्सीजन के छह प्लांट और लगाए जाएंगे। इसके बाद सीएम योगी ने सदर तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर में जाकर निरीक्षण किया। निगरानी समिति से संक्रमण से बचाव के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने संक्रमित मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर प्रशासन की ओर दिए गए उपचार के बारे में जानकारी ली।

सीएम के निरीक्षण के लिए प्रशासन ने शासन को पांच गांव की सूची भेजी थी, जिनमें शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद, पचेंडा, सिलाजुड्डी, रामपुर और सिसौना शामिल है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर में आगमन को लेकर रविवार को पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। पुलिस लाइन से लेकर कलक्ट्रेट तक साफ सफाई, रंगाई पुताई की गई। कोविड कंट्रोल रूम को पूरी तैयार कर आधुनिक बनाया गया। डीएम दफ्तर को भी चमका दिया गया। जिला चिकित्सालय में भी रंगाई पुताई और साफ सफाई हो गई। दो दिनों में इतना काम हो गए, जो आम दिनों में एक सप्ताह में भी नहीं हो सकते थे।

उधर, चयनित किए गए पांचों गांव रामपुर, सिसौना, मुस्तफाबाद, पचेंडा, सिलाजुड्डी में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, स्थानीय नगर निकाय, अग्नि शमन समेत अधिकांश विभागों का पूरा अमला लगाया गया। ग्रामीणों को दवा वितरण कराया गया। तालाबों की सफाई, रास्तों की सफाई कराई गई।

डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम बुढ़ाना अजय अम्बष्ट समेत तमाम अधिकारी दिन भर सीएम के संभावित भ्रमण स्थलों पर लगातार घूम कर तैयारियों का जायजा लेते रहे। अब सभी की निगाहें सीएम के भ्रमण पर लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें