पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव चमारी खेड़ा में स्थित टोल टैक्स प्लाजा पर किसानों से वसूूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर टोल टैक्स प्लाजा पर किसानों को कर की छूट देेेने की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। इमरान मसूद ने कहा कि चमारी खेड़ा स्थित टोल टैक्स प्लाजा पर आसपास के किसानों से खेतों पर जाने के दौरान वसूली की जाती है, जिससे किसान और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस किसी भी सूरत में किसान का उत्पीड़न नहीं होने देगी। उन्होंने किसानों और क्षेत्रीय लोगों को टोल प्लाजा पर छूट देने की मांग की।
इस दौरान विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पंचायत चुनाव समिति शशी वालिया ने कहा कि उत्तराखंड में बनाए गए टोल प्लाजा पर आसपास के 100 गांवों के किसानों व क्षेत्रवासियों टैक्स में छूट देने की मांग की। इसी तरह चमारी खेड़ा में भी किसानों और क्षेत्रीय लोगों को छूट दी जाए। डीएम ने कांग्रेसियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके पश्चात कांग्रेसियों ने डीआईजी से भी मुलाकात की।