फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली-शामली एक्सप्रेस रही रद्द, दो शामली तक हुईं संचालित

Fri, 19 Jul 2024 04:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रेल मंडल के बड़ौत व कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण का काम होने से दिल्ली-शामली एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि सहारनपुर-दिल्ली के बीच दौड़नी वाली दो ट्रेनें शामली तक संचालित हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने बृहस्पतिवार को बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण का काम करने के लिए ब्लॉक लिया। जिसकी वजह से ट्रेन नंबर 04019-20 दिल्ली-शामली एक्सप्रेस रद्द रही। 04430 सहारनपुर-दिल्ली, 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस शाम तक चलाई गई और दिल्ली-शामली के बीच रद्द रखा गया। 14305-06 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस दिल्ली, शाहदरा, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी रेलमार्ग से संचालन किया गया। 01618 शामली-दिल्ली और 04402 सहारनपुर-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट चलाई गई। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से शामली रूट के यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें