फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादियों के चलते दिल्ली हाईवे पर दो घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर शादियों के सीजन के चलते रविवार रात एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रात आठ बजे दिल्ली हाईवे पर रेलवे फाटक बंद होने से काफी लंबा जाम लग गया। इसके अलावा शादियों का सीजन होने के कारण रामपुर मनिहारान बस स्टैंड से रेलवे फाटक तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दूरी को तय करने में ही एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों नीरज सैनी, संजय सैनी, प्रणव सैनी, दीक्षांत आदि का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते रेलवे फाटक बंद होने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने फाटक बंद होने के वक्त पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें