फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देरी से शादी समझदारी नहीं, सूनी हो रही गोद

Sat, 04 Jan 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिंदगी में कॅरियर फर्स्ट की महत्वाकांक्षा मातृत्व सुख पर भारी पड़ रही है। कॅरियर बनाने की चाह में युवाओं में देरी से शादी का चलन बढ़ रहा है। शादी में देरी की वजह से बढ़ती उम्र में शारीरिक बदलाव के कारण शादीशुदा जोड़े इंफर्टिलिटी के शिकार हो रहे हैं, जिस कारण उन्हें संतान सुख नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि स्त्री रोग विशेषज्ञों के पास में आए दिन ऐसे काफी केस आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें आईवीएफ का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. रीतू जैन के अनुसार, महिलाएं 30 और पुरुष 35 के बाद शादी कर रहे हैं। अधिकतर स्त्री और पुरुष में शारीरिक स्वास्थ्य खासकर फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। उनके स्पर्म और एग्स की क्वालिटी और क्वांटिटी प्रभावित होनी शुरू हो जाती है। यही कारण है कि गर्भधारण करने में परेशानी होती है। जन्म के समय नवजात बच्ची को अपनी मां से एक मिलियन एग्स मिलते हैं। हर माह पीरियड और अव्यवस्थित या खराब जीवनशैली के चलते एग्स की क्वालिटी और क्वांटिटी खराब हो जाती है। वहीं, बढ़ती उम्र, गलत खानपान और नशे की आदत के चलते पुरुषों का स्पर्म काउंट भी कम होने लगता है।


केस : 1
महानगर की रहने वाली 37 वर्षीय युवती की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके पति की उम्र करीब 39 साल है। शादी के बाद से ही दंपती बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही। इसके बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें पता चला कि लेट शादी होने के कारण महिला के एग्स में क्वालिटी और क्वांटिटी खराब है, जिस कारण गर्भधारण नहीं कर पा रही।
विज्ञापन


केस : 2
इसी तरह एक आइवीएफ सेंटर में उपचार करा रही महिला की उम्र करीब 39 साल है, जबकि पति की उम्र करीब 42 साल है। शादी के छह साल बाद भी दंपती को बच्चा नहीं हो रहा। जांच में आया कि पति का स्पर्म काउंट कम है, वहीं पत्नी में भी शारीरिक कमजोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें