फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 17 तक परेशानी झेलेंगे रेल यात्री

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फिरोजपुर और जम्मूतवी रेलवे यार्ड में काम चलने के कारण ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी। पहले ही कोहरे के लिए 24 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द की गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। एक दिसंबर से रेलवे ने कोहरे के कारण 28 फरवरी तक करीब 24 ट्रेनों को बंद रखने की घोषणा कर दी थी। इनमें जनसेवा, जलियावाला बाग आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। अब रेलवे ने फिरोजपुर और जम्मूतवी रेलवे यार्ड में काम शुरू कर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। एक साथ 33 ट्रेनें बंद होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। यात्रियों ने टिकट रद्द कर रिफंड लेना शुरू कर दिया। शालीमार 17 जनवरी, अर्चना एक्सप्रेस 12 जनवरी तक नहीं चलेगी। इनके अलावा गाजीपुर 10 जनवरी, कामाख्या एक्सप्रेस 15 जनवरी को निरस्त रहेगी।
इसी तरह सुपर नौ जनवरी, जनशताब्दी आठ जनवरी, अमृतसर एक्सप्रेस 10 जनवरी तक नहीं चलेगी। सहरसा एक्सप्रेस 10, गोरखपुर एक्सप्रेस छह जनवरी को बंद रहेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, देहरादून एक्सप्रेस आठ जनवरी, कोलकाता एक्सप्रेस सात जनवरी, अमृतसर एक्सप्रेस नौ जनवरी तक रद्द रहेगी। न्यू जलपाईगुड़ी, सियालदाह एक्सप्रेस आठ जनवरी तक निरस्त है। यह ट्रेनें अप-डाउन में नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें