फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस कैमरों की स्थापना में देरी बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने स्मार्ट सिटी योजना के प्रोजेक्ट आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। आईसीसीसी से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्विलांस कैमरों की स्थापना में देरी को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगामी सोमवार तक हर स्थिति में कम से कम 10 स्थानों पर सर्विलांस कैमरों की स्थापना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईसीसीसी पहुंचे मंडलायुक्त ने कहा शहर के 148 स्थानों पर सर्विलांस कैमरा लगाए जाने हैं। साथ ही आठ स्थानों पर ट्रैफिक सिग्लन लगाए जाने हैं। इसमें रेड लाइट वायलेशन में चालान की सुविधा शुरू होनी है। आने वाले समय में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से पूरे शहर की मॉनिटरिंग ट्रैफिक विभाग और पुलिस विभाग अपने एसओपी के द्वारा कर सकते हैं, लेकिन इस प्रकार की धीमी गति से स्मार्ट सिटी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। कार्य को पूरा करने में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी किए जाएं। आईसीसीसी का कार्य कर रही एजेंसी विजय विशाल प्रोजेक्ट हैड को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समय से पूरा करें। हर स्थिति में दो फील्ड लोकेशन पुरानी चुंगी चौक और नवाब गंज चौक पर कार्य पूरा करें। आगामी सोमवार तक 10 कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करें। इसके बाद मंडलायुक्त ने डॉ. आंबेडकर स्टेडियम, महाराजा अग्रसेन चौक और घंटाघर चौक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता बिजली डीसी झा, प्रोजेक्ट मैनेजर एनईसी कारपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, शरिक अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें