फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में देहरादून ने प्रयागराज को हराया

विज्ञापन
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट शॉट लगाता बल्लेबाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सुपर ओवर में देहरादून ने प्रयागराज को हराया
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया कलर ड्रेस अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें ए-3 क्रिकेट एकेडमी देहरादून की टीम ने नेहरा क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज की टीम को सुपर ओवर में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रयागराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 17 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने 57 व अथर्व ने 27 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। देहरादून के लिए विनायक ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि रोहन ने तीन विकेट चटकाए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी देहरादून की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 ही रन बना सकी, जिसकी वजह से मैच टाई हो गया। हंसराज ने 51 रन व सूरज ने नाबाद 35 रन बनाए। प्रयागराज के लिए अभिनय ने तीन तथा अर्जुन और संदीप ने दो-दो विकेट लिए। चूंकि मैच टाई हुआ। ऐसे में मैच को नतीजे तक पहुंचाने के लिए सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने 18 रन बनाए। जवाब में 19 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच सकी, जिसकी वजह से देहरादून की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। मैन ऑफ द मैच विनायक को चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, अमजद, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, मोहसिन, राहुल, विनय, मृदुल गर्ग, नीरज आदि मौजूद रहे।

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट शॉट लगाता बल्लेबाज : फोटो गौतम- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट शॉट लगाता बल्लेबाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें