फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव मनाया, बांटी मिठाई और गूंजा जयश्रीराम

विज्ञापन
सहारनपुर के नवीननगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम का जयघोष करते लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दीपोत्सव मनाया, बांटी मिठाई और गूंजा जयश्रीराम
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर लोग प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे रहे। कार्यक्रमों में रामलला की जय जयकार होती रही। कहीं पर आतिशबाजी हुई तो, कहीं मिठाई बांटी गईं। दीपावली की तरह घरों में दीपक जलाए गए।
बड़तला यादगार में जैन समाज के लोगों ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही ढोल बजवाए। इसके साथ ही लड्डू का प्रसाद बांटा और 20 फिट का भगवा ध्वज लहराया और जयकारे लगाए। इस दौरान संजय जैन, पीयूष जैन, पारस जैन, नितिन सिंघल, अग्रिम जैन, उज्ज्वल जैन, ऋषभ जैन, महावीर जैन, अरुण गुप्ता, आशु, सूर्य जैन मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड पर श्री आशुतोष मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी चलाई और हलवे का प्रसाद बांटा। इस दौरान आचार्य पंडित देशमुख वशिष्ठ, विपिन सलूजा, आनंद भाटिया, तरुण भोला, अशोक सलूजा, विनोद खुराना, हिमांशु पार्थ, अशोक कक्कड़, रामदिन यादव मौजूद रहे। वहीं, हलवाई हट्टा दीनानाथ बाजार में शंकर अरोड़ा, राजकुमार राजू, विक्रम आर्य, अर्चित आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने के साथ ही पुष्प वर्षा की गई। उधर, पंत विहार में ब्रह्मर्षि महंत सुंदरदास रामायणी की प्रपोत्री एवं महंत राघवेंद्र स्वामी की पुत्री नैना स्वामी ने सुंदर रंगोली सजाकर मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जताई।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लगवाई स्क्रीन, लाइव देखा कार्यक्रम
सहारनपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं स्क्रीन लगवार लाइव कार्यक्रम देखा और प्रसाद वितरित किया। गोविंदनगर में पूर्व विधायक राजीव गुंबर के आवास के निकट एलईडी स्क्रीन लगाई गई। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जो इन गौरवमयी क्षणों के साक्षी बने। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने चिलकाना रोड पर रंग बिरंगी लाइट से मार्ग को सजवाया और हलवे का प्रसाद वितरित किया। चंद्रनगर स्थित आवास पर भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर मिठाई बांटी। मुकेश चौधरी ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने पर बधाई दी। भाजपा के भूतेश्वर मंडल के अध्यक्ष मयंक गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इलाके में मिठाई बाटीं। इस मौके पर पार्षद कार्तिक चौहान, ज्योति अग्रवाल, राकेश कंबोज, दिलीप, प्रदीप मित्तल, विनय राणा, अर्जुन चौहान ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कैलाशपुर में युवा भाजपा नेता कुश जौहरी के आवास पर पूजन कर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। इस दौरान अखिल भारतीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जौहरी, मामचंद, राजकुमार, मोहित नामदेव उपस्थित रहे।
------
प्राचीन रामलीला भवन में हुआ पूजन, प्रसाद बांटा
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित प्राचीन श्रीरामलीला भवन में रामलीला कमेटी की ओर से विशेष पूजा अर्चना गई। रामलीला भवन को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। प्रधान अनिल अग्रवाल व मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल ने संयुक्त रूप से पूजन संपन्न कराया। तत्पश्चात प्रभुुु को हलवे का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। शाम के समय दीपों से रामलीला भवन जगमगा उठा। इस दौरान वरिष्ठ उप प्रधान आलोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित गुप्ता, हितेश गर्ग, मनुज तायल, पार्षद ज्योति अग्रवाल ,नीरज गर्ग, सुमित जैन, राम राजीव सिंघल, नवीन गुप्ता, सुनीत तायल, संजय बंसल, राजा जैन, राजीव अग्रवाल, नवीन रायजादा मौजूद रहे।
प्रमुख बाजारों को सजवाया, व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर
सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल की ओर से प्रमुख बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जिलाध्यक्ष नरेश धीमान और जिला महामंत्री मनोज ठाकुर के नेतृत्व में बाजारों में मिठाई वितरित की गई। जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने पर व्यापारी समाज में भारी उत्साह है। मनोज ठाकुर ने कहा कि बरसों के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इससे हर रामभक्त खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है। इस दौरान प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गुप्ता गर्ग राजकुमार कालड़ा, संदेश खुराना, बालमुकुंद माहेश्वरी, अश्वनी गुप्ता, सुमेर शेखावत, राहुल झांब, संचित अरोड़ा, संजीव शर्मा उपस्थित रहे।
शुभकामनाएं दी, किया ईंट का पूजन
सहारनपुर। जागरूक सहायता संस्था ने हकीकतनगर में लडडू बांटकर खुशी का इजहार किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्थापक गौरव सुखीजा, अध्यक्ष राजू सुखीजा, सचिव वैभव, उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा, मोंटू कालड़ा, मनोज कोहली, अमित सेठी, राहुल, वीरेंद्र बहल, मोनू, सुमित मौजूद रहे। वहीं, अखिल ब्राह्मण संस्था ने अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर में सहारनपुर से ईंट लगवाने के लिए ईंट का पूजन किया। जल्द ही संस्था से जुड़े राहुल झांब, वीरभद्र सिंह, अभिषेक त्यागी, अमित गुप्ता ईंट लेकर अयोध्या जाएंगे।
हिंदू जागरण मंच ने किया श्री रामायण का पाठ
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच की ओर से शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर श्री रामायण का पाठ किया गया। इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह, अनु रंजन गुप्ता, अनिल अरोड़ा शिवेंद्र ठाकुर, कुलदीप राणा, वीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
हिंदू युवा वाहिनी ने लगाए श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भगवा ध्वज और साफे वितरित कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी जयकारे लगाए। इसके साथ ही मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि पांच सदियों के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पावत्र हैं। इस दौरान रोहित कटारिया, राकेश कोहली, नमन सैनी, विक्रम सैनी, अमरीश धीमान, रमन वर्मा, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें