चन्द्र नगर में दीपात्सोव में दीप जलाते समाज कल्याण युवा संस्था के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सुंदरकांड के पाठ के साथ दीपोत्सव मनाया
सहारनपुर। समाज कल्याण युवा संस्था एवं विविध कला संस्थान की ओर से बुधवार को चंद्र नगर में दीप जलाकर और सुंदरकांड का पाठ कर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज की बेहतरी की कामना की गई।
संस्था महासचिव वेदप्रकाश पोपली ने गीत गाकर अज्ञानता का अंधेरा दूर कर ज्ञान के उजियारे की ओर बढ़ने का संदेश दिया। विविध कला संस्थान प्रभारी लाजकृष्ण गांधी, डॉ. राजवीर सिंह, संस्थाध्यक्ष अल्पना तलवार, जसलीन कौर, मोहित वर्मा, गगनदीप ने कहा कि दीपावली पर प्रदूषण से बचते हुए खुशियों के साथ दीप जलाकर उत्सव मनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक भारत भूषण, राकेश तलवार, दिनेश कुमार, गुलजारी लाल सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।