फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत पर भड़के कर्मी

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत पर एपको कंपनी के प्लांट पर धरना देते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एप्को इनफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सड़क निर्माण के दौरान कर्मचारी की करंट से मौत पर साथी कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने कंपनी के प्लांट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। 
विज्ञापन


यह कंपनी फ्लाईओवर और फोरलेन जैसे प्रोजेक्टों के लिए निर्माण कार्य कराती है। शुक्रवार को गुरदासपुर निवासी कमलजीत कंपनी के प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर पर बैठा वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान वेल्डिंग मशीन से उसे करंट लगा। 

इसके चलते वह फ्लाईओवर से नीचे आकर गिरा। कर्मचारी उसे उठाकर चिकित्सक के यहां लेकर गए। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही एपको कंपनी के अन्य कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने खटौली रोड स्थित प्लांट पर तालाबंदी कर दी और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारी चंद्रपाल चौबे, एमबी नबी, अखिलेश यादव, बलदेव सिंह, चंद्रदीप सिंह, निखिल, अनिल सहित अन्य ने आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।

सके चलते आए दिन कर्मचारी दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं न तो कंपनी ने उन्हें कोई पहचान पत्र दिया और न ही छुट्टी दी जाती है। मेडिकल का पैसा भी काटा जाता है। लेकिन वह वापस नहीं मिलता। 

विरोध करने पर अधिकारी उनके साथ मारपीट करते हैं। उधर, कंपनी के प्लांट मैनेजर राजेश रंजन ने कर्मचारियों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कमलजीत के परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हर संभव मद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें