सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में जनता रोड पर शुक्रवार की रात करीब दस बजे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया गांव आसनवाली निवासी 25 वर्षीय रजत अपने साथी गांव के ही निवासी लोकेेंद्र और मुगल माजरा निवासी अक्षय के साथ बाइक पर सवार होकर जनता रोड से गांव आ रहा था। रास्ते में ही ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई और रजत पेड़ से जा टकराया। हादसे में रजत के साथ ही अन्य दो युवकों को गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों ने बताया ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लदी थी और ओवरलोड थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुवारंका चौकी प्रभारी विनोद कुमार अन्य पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर तीनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा। यहां रजत को मृत घोषित किया। अन्य दो घायलों का उपचार शुरू किया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
रजत का फाइल फोटो।- फोटो : SAHARANPUR