फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी प्रशिक्षण में रंगरूट की डूबने से मौत

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रंगरूट की मौत पर बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में रुड़की में सेना के तैराकी प्रशिक्षण के दौरान गंग नहर में डूबने से नगर के एक युवक की मौत हो गई। डूबने के पांच दिन बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर रुड़की की 13 सदस्यीय टुकड़ी तिरंगे में लिपटे राहुल के शव को लेकर गंगोह पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।        

नगर के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी रामशरण कश्यप के बड़े पुत्र 24 वर्षीय राहुल कश्यप का सेना में चयन हो गया था। वह लगभग आठ माह से रुड़की में ट्रेनिंग ले रहा था। परिजनों ने बताया कि 5 अप्रैल को वहां ट्रेनिंग के दौरान पांव फिसल जाने से वह गंग नहर में डूब गया।
विज्ञापन


सेना के गोताखोरों लगातार उसकी तलाश करते रहे परंतु उसका कुछ पता नहीं लग सका। रविवार शाम उसका शव बरामद हुआ। इससे पूर्व सेना ने उसके परिजनों को उसके लापता हो जाने की जानकारी दे दी थी।

रविवार को राहुल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत का पता लगने पर नगर में भी शोक व्याप्त हो गया। 

सोमवार को सूबेदार वीरेंद्र सिंह और हवलदार बलविंद्र सिंह के नेतृत्व में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर रुड़की की 13 सदस्यीय टुकड़ी तिरंगे में लिपटे राहुल के शव को लेकर गंगोह पहुंची।

उसके शव के आने का पता लगते ही वहां लोगों की भीड इकटठा हो गई। परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। तिरंगे में ही राहुल की शवयात्रा आरंभ हुई और शिव लोक पुरी आश्रम पहुंची। सेना के जवानों ने शव को कंधा दिया। 

शमशान घाट पर सेवा के जवानों ने शस्त्र उलटे कर राहुल को सलामी दी। मातमी धुन के बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया। मुखाग्नि राहुल के भाई जोनी ने दी।

चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, मन्नू चौधरी, गगन गर्ग, अशोक गुप्ता, रमेशचंद गर्ग, मुकेश कुमार, सपा नेता शफीउल्लाह अजमेरी, मुकेश सैनी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, तल्लाह, राशिद मंसूरी, राकेश आर्य, कला निकेतन के राजेश्वर शर्मा, विजेंद्र कश्यप, पूर्व सभासद रामनाथ कश्यप, सरदार हरपाल कपूर, महर्षि कश्यप गुरु कालू बाबा समिति के सेवक राम कश्यप, सोनू कश्यप, दीपक कश्यप सहित बडी संख्या में लोगों ने राहुल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें