फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को ले जा रही वैन से हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की वैन से युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

तीतरो(सहारनपुर)। आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जा रहे पुलिसकर्मियों की प्राइवेट वैन की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक बजरी से लदे ट्रक से कुचल गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने वैन में तोड़ फोड़ करते हुए उसके चालक के साथ मारपीट कर दी। चालक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की की गई। बाद में पहुंचे मृतक के परिजनों ने सड़क पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तीतरो थाना क्षेत्र के ग्राम खडलाना निवासी ऋषिपाल पुत्र मिश्री अपने साले राजेंद्र पुत्र जगदीश 32 वर्ष निवासी मलकाना जिला करनाल हरियाणा के साथ ग्राम मोहम्मदपुर में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम रादौर में गंगोह-तीतरो मार्ग की ओर मुडे़ तो तीतरो थाने से आरोपी को सहारनपुर कोर्ट ले जा रहे पुलिसकर्मियों की प्राइवेट वैन की टक्कर से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से जा रहे बजरी से लदे ट्रक की चपेट में वह आ गए। हादसे में ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन में मौजूद पुलिस के जवानों ने ऋषिपाल को जैसे ही वैन में डाला वहां जुटे ग्रामीणों ने वैन चालक की पिटाई करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर डाली। इस दौरान राहगीरों ने घायल राजेंद्र को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया और मामले के संबंध में तीतरो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस वैन के चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गंगोह-तीतरो मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा व सीओ चौब सिंह ने ग्रामीणों को वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक आश्रितों को उचित सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिला कर जाम खुलवाया। इसके बाद ही मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इससे पहले एहतियात के तौर पर गंगोह और नानौता से भी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि पुलिस से धक्का मुक्की नहीं हुई है। सीओ चौब सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है। इसमें वैन चालक और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें