गुरुवार को जब वह बैनामा कराने तहसील बेहट पहुंचा, तो उसे उक्त जमीन को लेकर कुछ संशय हुआ। उसने हल्का लेखपाल से दस्तावेजों की जांच कराई, इसमें उक्त भूमि पुलिस चौकी के नाम पर दर्ज मिली। जब उसने दोनों लोगों को जमीन लेने से मना कर दी और रकम वापस मांगी, तो उन्होंने सोबिन से कहा, कि वह इस जमीन पर तार बाड़ कराकर उसे कब्जा दिलाएंगे। इसके बाद ही वे बाकी रकम उन्हें दें।
बृहस्पतिवार को सोबिन को लेकर दोनों लोग जमीन की तार बाड़ कराने पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने सोबिन को चौकी ले जाकर पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने उक्त भूमि पर अपना बोर्ड लगाकर उसकी तार बाड़ करा दी है।
जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
- विरेश पाल गिरि, थाना प्रभारी मिर्जापुर, सहानपुर।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/