फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Sun, 02 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव पंखे पर हॉस्टल के कमरे में मिला। 24 घंटे से कमरे में बंद रहा। पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्र ने मरने से पहले रिश्तेदार को फोन किया था।
विज्ञापन

मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का है। मेरठ में मवाना क्षेत्र के सैदपुर िफरोजपुर निवासी निशांत कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट का प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार रात मेस में खाना खाकर अपने कमरा नंबर-10 में चल गया, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन वह शिक्षक और छात्रों को दिखाई नहीं दिया। इसके बाद हॉस्टल वार्डन डॉ. पंकज यादव शाम को देखने गए, लेकिन अंदर से कमरा बंद था।
काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा खुला नहीं। प्राचार्य डॉ. विश्वास कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के पिता अशोक कुमार पेशे से वकील हैं। उनके आने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही छात्र का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें