-- गन्ना सहकारी समिति में किसान मेले का निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहकारी गन्ना विकास समिति में 13 सितंबर से चल रहे किसान मेले का जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सट्टा प्रदर्शन और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।
बुधवार को डीसीओ ने मिशन कंपाउंड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे किसान मेले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने गन्ना पर्यवेक्षकों को अपने सर्किल से संबंधित गांवों में प्रचार प्रसार कर किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए। गन्ना पर्यवेक्षकों ने बताया किसान मेले में अब तक 229 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 202 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। शेष शिकायतों को भी जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। किसान मेला 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान गन्ना विकास समिति के सचिव इंद्रजीत सिंह यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रीना, अवनीश रोड सहित अन्य मौजूद रहे।