फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लगी आग

विज्ञापन
नानौता में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर जलती शहद से भरी डीसीएम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बुधवार की शाम दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर शहद से भरे एक डीसीएम में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। डीसीएम चालक ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने के काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। इसे लेकर लोगों में फायर ब्रिगेड के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम जलालाबाद के कुंडा गांव निवासी जाकिर अपनी डीसीएम गाड़ी संख्या यूपी 12 एटी 2425 में पांडो खेड़ी गांव से जलालाबाद निवासी सभासद राजेश्वर सैनी के शहद के 230 टीन भरकर गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह नानौता थाना क्षेत्र में देवपुरा गांव के समीप पहुंचा अचानक गाड़ी से उसे कुछ जलने की बदबू का अहसास हुआ। चालक द्वारा गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। जैसे ही वह जांच करने लगा तो अचानक शार्ट सर्किट के चलते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आनन-फानन में चालक ने गाड़ी से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। इससे गाड़ी स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। व्यापारी के शहद के टीन भी जलने से खराब हो गए। उधर ग्रामीणों का आरोप है किफायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना देने के बावजूद काफी देरी से घटनास्थल पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें