फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने दिखाया दस का दम

Sun, 04 Jun 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
10वी के परीक्षाफल के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में 10 सीजीपीए पाने वालों में बेटियां आगे रहीं। हालांकि सीजीपीए 9 पाने वाले मेधावियों में बालकों ने भी काफी टक्कर दी है। 
विज्ञापन


शहर के सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, सेंट मैरी एकेडमी, लार्ड महावीरा एकेडमी, स्प्रिंग बैल्स स्कूल, आशा माडर्न स्कूल, आशा माडर्न इंटरनेशनल स्कूल आदि में 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या ज्यादा रही।

सेंट मेरी एकेडमी में 25 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। यहां अदिति, दीपिका, गौरी, इशिका, जसप्रीत, महक, मानवी, नंदिनी, शिवांगी, वृंदा, युशरा आदि ने बाजी मारी।
विज्ञापन


रेनबो स्कूल में मरयम खान, वंशिका दीक्षित, वंशिका चौहान, वेदिका चौधरी, ईजना खान, ईशिका जैन, स्प्रिंग बैल्स स्कूल में आयुषी वशिष्ठ, काजल, वेदिका, वर्णिका, विधि पंवार 10 सीजीपीए हासिल किया। ब्राइट होम स्कूल में हिमांशी, रिमझिम, शगुन, रितिका समेत अन्य ने 10 सीजीपीए के साथ सफलता हासिल की। 

लार्ड महावीरा एकेडमी में अंशिका जैन, रितिका गोयल, कृतिका, मानसी, रिया, विशाखा, यशस्वी, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में विदुषी, शुभांगी, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में इतिका, मेघा, अक्षी, हर्षिता, सेंट मैरी स्कूल में अलीना, फरहत, इकरा, श्रद्धा, त्रिशा, एमआरएस में भारती, गार्गी, रश्मि ने 10 सीजीपीए हासिल कर शहर का नाम चमकाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें