फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीले होने से पहले ही घर उजड़ा

Mon, 26 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जला घर और नष्ट सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से उसमें आग लग गई। पल भर में ही पूरे घर में आग फैल गई। मोहल्ले वासियों ने किसी प्रकार जलते सिलेंडर को बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक घर में बेटी की शादी के लिए इकट्ठा करके रखा सामान और नगदी भी जल गई। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

मंगलवार दोपहर नगर के मोहल्ला बाहुददीन निवासी नईम पुत्र अल्लाबंदा के घर की महिलाएं रसोई में खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक हो गई और उसने आग पकड़ ली।

उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

शोर सुनकर वहां मोहल्ले वासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने हिम्मत करके जलते सिलेंडर को किसी प्रकार घर से बाहर निकाला और पानी डालकर आग को बुझाया गया। तब तक काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन


अग्निकांड से पीड़ित और उसका परिवार सदमे में हैं। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को उसकी पुत्री की बारात आनी है। उसने अपनी लड़की को शादी में देने के लिए सामान इकट्ठा किया हुआ था।

यह सामान आज उसके ससुराल जाना था। आग लगने से कपड़े, बर्तन, जेवर और नकदी सहित सारा सामान जल गया। करीब दो लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। 

पीड़ित का आरोप है कि आग लगते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई थी। सूचना के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंची। यदि फायर बिग्रेड समय से आती तो उसका इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें