सहारनपुर। अंबाला रेल मंडल ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की तारीख को बढ़ा दिया है। इन दोनों ट्रेनों का समय बढ़ने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
ट्रेनों में भीड़ चल रही है। सहारनपुर से होकर बिहार, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तारीख में वृद्धि की है। 28 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली 05565 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल अब 11 से 25 जनवरी तक चलेगी। इसी तरह 31 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली 05566 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल 13 से लेकर 27 जनवरी तक संचालित होगी।
कोहरे से ट्रेनें लेट, बढ़ रही यात्रियों की परेशानी
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। रविवार को लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई।