फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Weather Update: कोहरा छटने और हल्की धूप के बावजूद नहीं मिली सर्दी से राहत

Sun, 07 Jan 2024 11:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
winter in UP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। सहारनपुर में शनिवार की सुबह घना कोहरा और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी सर्दी से कोई खास राहत लोगों को नहीं मिली। ऐसे में लोग दिन भर गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम के समय सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहकों की कम भीड़ रही।
विज्ञापन


जनपद में बीते एक सप्ताह से सर्दी अपने चरम पर है। न्यूनतम तापमान तीन से छह तक बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 20 से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आया है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता 25 से 30 रही। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से लोग परेशान रहे।

बाजारों में भी दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहक पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे कोहरा हल्का छटने के बाद धुंधली से धूप निकल आई, लेकिन वह भी करीब तीन घंटे रही। उसके बाद फिर से कोहरे से सूरज को ढक लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान चार से बढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। अधिकतम तापमान भी 16 से बढ़कर 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें