सहारनपुर। जिले में वायरल बुखार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक सभी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अब वायरल से बचाव के लिए लोगों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया है। चिकित्सक खांसी व छींकने वाले मरीजों से दूर रहने की सलाह दे रहे।
जिले में वायरल बुखार या फिर यूं कहें कि रहस्यमयी बुखार का प्रकोप चरम पर है। चिकित्सक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि यह कौन का वायरस है जिसकी गिरफ्त में एक व्यक्ति के साथ पूरा परिवार आ जा रहा है। कुछ लोग इसे कोरोना का ही कोई रूप मान रहे हैं। इससे बचाव करने के लिए लोग एक बार फिर मास्क का सहारा लेकर खुद प्रयास करने में लगे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि वायरल बुखार तेजी के साथ लोगों को चपेट में ले रहा है।
यह बरतें सावधानी
- बुखार पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें
- दूषित भोजन और पानी के प्रयोग से बचें।
- चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।