फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार के चलते तीन दिन न्यायालय संबंधी कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Tue, 17 Oct 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। तहसील के अधिवक्ता क्षेत्र में फैले बुखार के कारण तीन दिन न्यायालय से संबंधित कार्यों से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन ने एसडीएम को कार्यों से विरत रहने की सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बुखार महामारी बनकर फैला हुआ है। बुखार के कारण प्रत्येक परिवार परेशानी से जूझ रहा है। उन्होंने एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट को अवगत कराया कि कई अधिवक्ता भी बुखार की चपेट में आए हुए हैं। जिसके कारण वह अपने कार्यों को करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मुवक्किल भी इस महामारी की चपेट में है और वह अपने मुकदमों से संबंधित कार्यो के लिए तहसील में नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए अधिवक्ता संघ ने दिनांक 16 से 18 अक्टूबर तक न्यायालय से संबंधित कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें