फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में सहारनपुर ने बाजी मारी

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में महाराज सिंह कॉलेज में मंडल स्तरीय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। लोकगीत में शामली प्रथम, सहारनपुर द्वितीय एवं मुजफ्फरनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

लोकनृत्य में सहारनपुर की टीम प्रथम, शामली द्वितीय एवं मुजफ्फरनगर तृतीय स्थान पर रहा। विजेता कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अल्पना तलवार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ब्रजपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें