फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस.. सर्दी पर भारी नववर्ष का उत्साह, जाम

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे आते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी नववर्ष पर लोगों का उत्साह कम नही कर पाई। लोगों ने इस मौसम में भी घरों से बाहर खूब जश्न मनाया। 31 दिसंबर को रात 12 बजते ही घंटाघर पर युवा एकत्र हुए और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, कॉलोनियों में लोगों ने डीजे लगाकर गीतों पर खूब नृत्य किया। सड़कों पर युवाओं के हुड़दंग को लेकर पुलिस अलर्ट रही। घंटाघर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। हुड़दंग करने वाले युवाओं पर पुलिस ने सख्ती की और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। भीड़ की वजह से दिल्ली-यमुनोत्री और अंबाला-देहरादून हाईवे बाधित रहा, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात शहर के कई रेस्टोरेंट व होटलों में लोग नववर्ष के स्वागत में गीतों पर डांस करते नजर आए। रेस्टोरेंट में लोगों ने डिनर भी किया। रात 12 बजने से पूर्व घंटाघर पर युवा और कई संगठनों के लोग एकत्र होने शुरू हो गए। जैसे ही 12 बजे तो युवाओं ने हैप्पी न्यू ईयर का उद्घोष किया। डेरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया व समाजसेवी आरिफ अंसारी ने मिठाइयां बांटी। व्यापारी नेता शीतल टंडन भी पुलिस-प्रशानिक अधिकारियों और लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा पैरमाउंट कॉलोनी में डीजे पर महिलाएं, बच्चे और युवा नृत्य करते हुए नजर आए। हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, मिशन कम्पाउंड, गोविंदनगर, किशनपुरा, नेहरू नगर, गिल कॉलोनी में भी लोगों ने कॉलोनियों में डीजे पर नृत्य किया।
विज्ञापन

-----------------
नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, लगा जाम
सहारनपुर। शहर की सड़कों पर युवाओं के हुड़दंग को लेकर पुलिस अलर्ट रही। घंटाघर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। हुड़दंग करने वाले युवाओं से पुलिस सख्ती से निपटती नजर आई। ट्रैफिक वार्डन भी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। भीड़ की वजह से दिल्ली-यमुनोत्री और अंबाला-देहरादून हाईवे बाधित रहा, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस कोर्ट रोड, खलासी लाइन मार्ग, रेलवे रोड, जीपीओ रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड और घंटाघर के निकट स्थित होटलों व रेस्टोरेंट में तलाशी लेती रही। कारों में बैठकर शराब पीने वाले लोगों भी सड़कों से खदेड़ा गया।
---------------
लोगों ने किया दान, मंदिरों जाकर की अराधना
सहारनपुर। नव वर्ष के पहले दिन लोगों ने जनमंच के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई, खलासी लाइन और चकराता मार्ग स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर दान किया। इसके अलावा मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। कई जगहों पर लोगों ने गरीब व बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े भी वितरित किए और भोजन भी कराया।
--------------
सरकारी कार्यालयों में अफसरों को बधाई देने पहुंचे लोग
सहारनपुर। नववर्ष के पहले दिन सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर लोगों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। मंडलायुक्त कार्यालय में बिना किसी रोकटोक के लोगों आने-जाने दिया गया। इसके लिए मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी उनके कक्ष में आने से न रोका जाए। इसी तरह कलेक्ट्रेट स्थित में पहुंचकर लोगों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस लाइन में एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा से मिलकर उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व मंत्री दानिश सिद्दीकी ने डीएम को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान मुकेश कुमार त्यागी, मनमोहन सिंह, राजकुमार, प्रमोद बंसल,विकास कुमार, तरुण राठौड़, योगेश कुमार मौजूद रहे। इसी तरह अनेक संगठनों के लोग अफसरों के दफ्तरों में पहुंचते रहे।
-----------------
खूब ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर डाली फोटो व वीडियो
सहारनपुर। नववर्ष के स्वागत में उत्साहित युवक और युवतियों ने डांस करते हुए सेल्फी ली और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपलोड कर बधाई दी। बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें