दलित संकल्प यात्रा में जाने से रोका
सहारनपुर। दलित संकल्प यात्रा में मेरठ शामिल होने जा रहे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल और उनके समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया।
जनता रोड स्थित आवास से अरविंद पालीवाल और उनके समर्थक मेरठ जाने के लिए निकले तो घर के नजदीक ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्तिक बिरला, रमेश डबराल, सूरजपाल अजीत, अमन कुमार शामिल रहे।