पीडब्लूडी में रिब्लिकन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप्र के महासचिव उमर सलमानी का स्व?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उत्तर भारत के महासचिव उमर सलमानी ने कहा दलित, मुस्लिम और ओबीसी वर्ग के लोगों को नेतृत्व की तलाश थी। इन सभी ने केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले को चुना है। पार्टी की ओर से सहारनपुर में विशाल जनसभा की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान महासचिव उमर सलमानी ने बताया कि एक दिसंबर को पार्टी सहारनपुर विशाल जनसभा करेगी। इसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में दलित, मुस्लिमों और ओबीसी वर्ग का सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल से मोहभंग हो गया। यह वर्ग नेतृत्व की तलाश कर रही है। इन्होंने रामदास आठवले को चुना है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ रहे हैं। सहारनपुर में होने वाली जनसभा का संयोजक पार्टी ने वरिष्ठ नेेता यशपाल सिंह को बनाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, प्रैस प्रवक्ता असगर आलम, नगर अध्यक्ष हाजी इमरान सलमानी, साधुराम, आनंद कुमार, साजिद सलमानी आदि रहे।