फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसिया में 5.50 लाख की डकैती

विज्ञापन
बेहट के कलसिया में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दीपावली की रात कलसिया में डेयरी संचालक के घर डकैती
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कलसिया में धावा बोला और एक डेयरी संचालक के परिवार को बंधक बनाकर करीब 1.95 लाख रुपये, पांच तौला सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान व कपड़े लूटकर ले गए। बच्चों की गुल्लक तक बदमाशों ने छोड़ा और उसे तोड़कर नगदी लूट ली। एक ब्राह्मण परिवार के घर में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। वारदात से इलाके में दहशत है।
इस दुस्साहसिक वारदात को बदमाशों ने शनिवार रात करीब एक बजे अंजाम दिया। सचिन शर्मा ने गांव में ही आठ-दस गाय-भैंसों की डेयरी बनाई हुई है। दीपावली मनाने के बाद उनका परिवार सोया ही था कि सात-आठ हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर मकान में दाखिल हो गए। बदमाशों ने सचिन की भाभी रेनू व उसके बच्चों अंशु व विशु को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बरामदे में सो रहे सचिन और उसकी पत्नी निशा को असलहा से आतंकित कर 1.95 लाख की नकदी, सात तौले सोना व कपड़े लूट लिए। वारदात के दौरान एक बदमाश मकान के बाहर हथियार लिए निगरानी करता रहा। बाद में बदमाश सूखी पड़ी पूर्वी यमुना नहर से होकर जंगल की तरफ फरार हो गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दिन निकलने पर एसपी देहात अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की तहरीर ली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डेढ़ घंटा मकान के अंदर रहे बदमाश
बदमाश रात करीब एक बजे मकान के अंदर घुसे थे। पीड़ित के अनुसार बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें असलहा से आतंकित कर घर खंगालते रहे। ढाई बजे करीब उन्होंने मकान में रखी सीढ़ी छत पर चढ़कर पीछे की दीवार पर लगाई और पूर्वी यमुना नहर की तरफ उतरकर जंगल की तरफ भाग निकले। सीढ़ी सुबह के समय नाले में पड़ी मिली। बदमाश पैदल ही आए थे। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच रही होगी। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। सचिन और उसके परिवार ने बताया, कि डेढ़ घंटे तक वे दहशत में रहे। कनपटी पर तमंचा सटा होने के कारण उनकी सांसे अटकी रही। बच्चें अभी तक सहमे हुए है।
भाजपा नेता पहुंचे
भाजपा नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा एवं मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा, कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलकर घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डकैती को लूट की धारा में दर्ज किया
पुलिस घटना की धारा को हल्का करने के खेल में उलझी रही। पहले उसे चोरी में दर्ज करने की कोशिश की। पीड़ित नहीं माना तो बदमाशों की संख्या चार करने पर दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि तहरीर में पुलिस ने बदमाशों की संख्या कम लिखने पर जोर दिया, जबकि वास्तव में बदमाशों की संख्या 7-8 थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर में चार बदमाश बताए हैं, इसलिए लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित से घटना की जानकारी करते एसपी देहात अशोक कुमार मीणा। - फोटो : SAHARANPUR

घटना के बाद मकान की छत पर जांच पड़ताल करती डॉग स्क्वायड- फोटो : SAHARANPUR

घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें