फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह कराने पहुंचे दादा की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। मनमुटाव में चलते मायके में रह रही विवाहिता के मामले में सुलह कराने उसकी ससुराल पहुंचे रिश्ते के दादा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने धक्का मुक्की कर वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी मलखान की पौत्री संध्या पुत्री सुभाष की शादी तीन वर्ष पहले बड़गांव के जड़ौदा पांडा निवासी सार्थक से हुई। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिनों तक संध्या का वैवाहिक जीवन ठीक चला, लेकिन साल भर बाद ही किसी बात को लेकर संध्या और उसके पति सार्थक बीच कुछ अनबन रहने लगी।
पति और पत्नी के रिश्ते में इतनी खटास बढ़ी कि करीब छह माह पूर्व संध्या अपने मायके जाकर रहने लगी। रिश्ते को बनाये रखने के लिए दोनों परिवारों में कई दौर की बात होने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए बात करने को रविवार को संध्या का पिता सुभाष अपने चाचा मलखान सहित कई अन्य कई लोगों के साथ बेटी की ससुराल बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा पहुंचा। दोनों पक्षों में बैठकर बातें शुरू हुई तो आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर शुरू दी। इस दौरान वृद्ध मलखान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़के पक्ष के लोगों ने कहा बातचीत के दौरान वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। उधर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा फोन पर सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर मिलने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें