फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर थाना : भवन तैयार, शिफ्ट होने का इंतजार--

विज्ञापन
पुलिस लाइन गेट के पास लगा थाना साइबर क्राइम कार्यालय का बोर्ड। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर क्राइम के मामलों की सुनवाई के लिए शासन ने सहारनपुर सहित 18 जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी जारी की है। यहां पुलिस लाइन में साइबर थाने के लिए भवन तो तैयार कर लिए गए हैं। तैनात होने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग तक मिल चुकी है। मगर यहां स्टाफ के शिफ्ट होने का इंतजार है। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ साइबर सेल ही अभी तक ऐसे मामलों की जांच करती आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले ही साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए अलग से साइबर थाना संचालित होना था। मगर बाद में इसकी प्रक्रिया धीमी पड़ गई। कुछ सप्ताह पहले से पुलिस लाइन गेट के पास ही दायीं ओर साइबर थाना संचालित करने की तैयारी शुरू की गई। इस थाने के लिए यहां मुख्य रूप से दो बड़े भवन तैयार किए गए हैं। इनकी रंगाई पुताई की गई है। मगर अभी तक निर्धारित स्टाफ यहां शिफ्ट नहीं किया गया है। एक भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही भवनों में लाइटिंग की व्यवस्था हो चुकी है। मगर ये भवन अभी खाली हैं। इसी साइबर थाने में मंडल के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर से जुड़े साइबर मामलों की सुनवाई की जाएगी।
साइबर थाने में यह रहेगा स्टाफ
- एक इंस्पेक्टर
- दो सब इंस्पेक्टर
- तीन हेड कांस्टेबल
- सात कांस्टेबल
- एक ड्राइवर
- एक वाहन
एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले आएंगे
साइबर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि साइबर क्राइम की श्रेणी वाले एक लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी वाले मामले मुख्य रूप से यहां लिए जाएंगे। इनमें एटीएम, पेटीएम या अन्य ऑनलाइन वॉलेट के माध्यम से या सोशल मीडिया पर एकाउंट से इतनी राशि हड़पने तक के मामले शामिल रहेंगे। इसके अलावा अन्य साइबर मामलों की सुनवाई उनकी जटिलता और आवश्यकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर या मेल आईडी पर भी हो सकेगी शिकायत
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि शासन स्तर पर सहारनपुर सहित अन्य जिलों के लिए जो हेल्पलाइन नंबर और मेलआईडी जारी की गई है। उसके माध्यम से भी शिकायत दी जा सकेगी। हालांकि इसके बाद भी मैनुअल वैरीफिकेशन कराया जाएगा। ये हेल्पलाइन नंबर और आईडी है-7839876629, ई-मेल आईडी- cyber.ps.srr@gmail.com

साइबर थाना कार्यालय के लिए तैयार भवन, जो अभी खाली है।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें