फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निवेश का झांसा देकर युवक से 2.95 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यक्ति को टेलीग्राम के जरिए दिया निवेश का झांसा, एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से 2.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पहले वेबसाइट और टेलीग्राम के जरिए निवेश किया, लेकिन रुपये निकालने के नाम पर बार-बार अतिरिक्त रकम की मांग गई। पीड़ित ने दोस्त को इस बारे में बताया, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव सावलपुर नवादा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने एक वेबसाइट और टेलीग्राम चैनल के जरिए निवेश का झांसा दिया। पीड़ित ने पहले एक लाख रुपये जमा किए। इसके बाद बताया गया कि रकम निकालने के लिए 1,95,251 रुपये और जमा करने होंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने दोस्तों से रकम उधार लेकर 31 जुलाई को ट्रांसफर कर दी। फिर से 4,61,517 रुपये की और मांग की गई। इस मामले की पीड़ित ने अपने दोस्त को जानकारी दी। तब जाकर साइबर ठगी का पता चला। एक अगस्त 2025 को पीड़ित ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

साथ ही साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत करते हुए ट्रांजक्शन की स्क्रीन शॉर्ट, टेलीग्राम व व्हाट्सएप चैट का विवरण दिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें