फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्राहकों को पता नहीं, कब बनीं मिठाइयां

Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मिठाई की अधिकांश दुकानों पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। इन दुकानों पर कई दिन पहले बनी मिठाइयां बेची जा रही हैं। ऐसे में ग्राहक को पता नहीं होता है कि मिठाई कब बनी। इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है। इसलिए मिठाई को देखकर ही खरीदें, ताकि त्योहार की खुशियां बनी रहें।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी मावे को खपाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान चल रहा है। इसके बाद भी ज्यादातर दुकानदार ऐसे हैं, जिनके डिब्बे पर मिठाई की एक्सपायरी तिथि नहीं होती है और न ही उनके यहां काउंटर पर रखी मिठाई पर एक्सपायरी का पर्चा लिखा होता। गिने-चुने दुकानदार ही मानक का पालन करते हैं। बिना एक्सपायरी तिथि के खुले डिब्बों में मिठाई को दिया जा रहा है।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम अशोक शर्मा ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चल रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए उनकी टीम लगातार छापामारी कर रही है। मिठाई के खुले डिब्बे पर एक्सपायरी तिथि प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें