फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महात्मा गांधी जयंती पर जनपद में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया जाएगा और सेवा पखवाड़ा के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक में हुई। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े सम्मान और सद्भाव के साथ मनाई जाएगी। राजकीय और शिक्षण भवन संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जाएगा। गांधी पार्क शहीद स्मारक एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास सफाई एवं फूल मालाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मलिन बस्तियों व गांधी आश्रम के आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा चूने का छिडकाव किया जाए। गांधी आश्रम घंटाघर पर खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी की देख-रेख में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें